Search

 
 
 

BIG BREAKING : प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ठिकाने से दो एके-47 बरामद, ईडी ने की है कार्रवाई

 
Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन से जुड़े केस में ईडी की कार्रवाई जारी है. बुधवार सुबह रांची में प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के ऑफिस सहित रांची के 12 ठिकानों और झारखंड के कुल 17 जगहों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की. सभी जगहों पर अभी छापेमारी चल रही है. इसी दौरान प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ठिकाने से दो एके-47 राइफल बरामद किया है. यहां बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट करके एके-47 राइफल मिलने की जानकारी दी है. छापेमारी के दौरान ईडी को प्रेम प्रकाश के ठिकाने से दो एके-47 मिला है. मौके पर ईडी ने एनआईए को जांच के लिए बुलाया है. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/hindalco-is-doing-mining-on-forest-bush-land-even-after-the-order-of-the-high-court-ia-filed/">हाईकोर्ट

के आदेश के बाद भी हिंडाल्को कर रहा जंगल झाड़ भूमि पर खनन, IA दाखिल

प्रेम प्रकाश के कई ठिकाने पर ईडी कर रही छापेमारी

ईडी बुधवार को अरगोड़ा चौक के पास वसुंधरा अपार्टमेंट के आठवें तल पर पहुंची. यहां प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार पर है. छापेमारी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा ईडी प्रेम के अशोक नगर स्थित बंद पड़े ऑफिस में छापेमारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर ईडी हॉली एंजल स्कूल भी पहुंची है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध खनन से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है. माना जा रहा है मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर यह छापेमारी की जा रही है. [caption id="attachment_397856" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/PREM-PRAKASH.jpg"

alt="प्रेम प्रकाश" width="600" height="400" /> प्रेम प्रकाश की फाइल फोटो[/caption]

आतंकवादी व नक्सलियों का सरगना है प्रेम प्रकाश : निशिकांत दुबे

गोड्डा सांसद निशिकांत ने ट्वीट करके कहा है कि, झारखंड के मुख्यमंत्री जी और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल जी के सहयोगी झारखंड के दलालों के सरगना प्रेम प्रकाश जी के यहां सूत्रों के अनुसार AK 47 बरामद @dir_ed ने किया है,यानि वह आतंकवादी व नक्सलियों का सरग़ना है @NIA_India को जांच अपने हाथों में लेना चाहिए.   इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ed-raids-cm-hemant-sorens-ca-whereabouts/">BIG

BREAKING : CM हेमंत सोरेन के CA के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही