Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : CM आवास में यूपीए विधायकों की बैठक शुरू, विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट करने की जानकारी नहीं – रामेश्नर उरांव

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायिकी सदस्यता को लेकर गुरुवार से ही तरह-तरह की अटकलें लगायी जा रही है. चर्चा है कि कभी भी निर्वाचन आयोग द्वारा राजभवन को भेजे रिपोर्ट को राज्यपाल रमेश बैस सार्वजनिक कर सकते हैं. हालांकि इससे पहले हेमंत सरकार के सभी सहयोगी घटक दल कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी एक साथ अपनी एकता प्रदर्शित कर रहे हैं. साथ ही राजभवन द्वारा रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद की स्थिति को लेकर रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक हो रही है. जिसमें यूपीए के सभी विधायक पहुंच रहे हैं.यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में की जा रही है. पढ़ें - CJI">https://lagatar.in/cji-sent-the-matter-of-freebies-to-the-new-bench-in-the-elections-on-the-last-day-of-the-term/">CJI

ने कार्यकाल के अंतिम दिन चुनाव में फ्रीबीज का मामला नयी बेंच को भेजा, योगी को  गोरखपुर दंगे में राहत दी
इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-accident-while-taking-bath-in-dhurva-dam-a-student-of-dav-school-drowned/">रांची

: धुर्वा डैम में नहाने के दौरान हादसा, DAV स्कूल का एक छात्र डूबा

सभी विधायकों ने बहुमत पत्र पर अपना हस्ताक्षर किया 

मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यूपीए के सभी विधायकों ने एकजुटता दिखाते हुए बहुमत पत्र पर अपना हस्ताक्षर कर दिया है. जहां तक विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट करने की बात है, यह जानकारी उन्हें अभी नहीं मिली है. बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा है कि झामुमो विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट करने की तैयारी हेमंत सरकार कर रही है.
इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-alert-2500-police-force-deployed-from-albert-ekka-chowk-to-sujata-chowk/">रांची

पुलिस अलर्ट, अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक 2500 पुलिस बल तैनात

झारखंड में भी रिसोर्ट पॉलिटिक्स

ऐसी चर्चा हो रही है कि झारखंड में भी रिसोर्ट पॉलिटिक्स की जा सकती है. इस विषय पर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा  कि अगर ऐसा होता है तो सही भी होगा. जिस तरह से भाजपा ने प्रदेश में राजनीतिक स्थिति बना दी है, वैसे स्ट्रेसफुल वातावरण से निकलने के लिए जरूरी है सभी विधायक कहीं एक साथ  बैठक कर शांति से समस्या का निदान निकाले.  

जानें कौन- कौन विधायक बैठक में हुए शामिल 

मुख्यमंत्री आवास में अभी कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, हाफिजुल हसन, चंपई सोरेन, जोबा माजी, जगरनाथ महतो, सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता के अलावा कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, दीपिका पांडेय सिंह, उमा शंकर अकेला, कुमार जयमंगल, सोनू राम सिंकू, विकास मुंडा, मथूरा महतो, पूर्णिमा नीरज सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, उमाशंकर अकेला, भूषण बाड़ा, सोनाराम सिंह सिंकू, झामुमो कोटे से सीता सोरेन , लोबिन हेंब्रम, समीर मोहंती, स्टीफन मरांडी, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, रामदास सोरेन, सरफराज अहमद, दीपक बिरुआ, नीरल पूर्ति, जिग्गा सुशरण होरो, सुदिव्य कुमार सोनू, सुखराम उरांव, वैधनाथ राम, भूषण तिर्की, नलिन सोरेन, प्रदीप यादव और आरजेडी कोटे से सत्यानंद भोक्ता मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं.
इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-mlas-are-being-taken-to-chhattisgarh-in-three-buses-nishikant/">झामुमो

के विधायकों को तीन बसों में छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है- निशिकांत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही