Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : हजारीबाग लैंड स्कैम के आरोपी IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

हजारीबाग वन भूमि घोटाले के आरोपी निलंबिल आईएएस अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से  राहत मिली है. अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है. इससे पहले विनय चौबे ने हाईकोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन 28 अप्रैल को कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  सुप्रीम कोर्ट ने IAS अधिकारी विनय चौबे को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. न्यायाधीश अरविंद कुमार और न्यायाधीश विपुल एम पंचोली की पीठ ने चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है. वह हजारीबाग वन भूमि घाटाले में ACB द्वारा दर्ज प्राथमिकी (11/2025) में नवंबर 2025 से जेल में हैं.

 

झारखंड हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किये जाने बाद विनय चौबे ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी. सुनवाई के दौरान अभियुक्त की ओर से यह कहा गया है कि वह नवंबर 2025 से इस मामले में जेल में है. इस कांड के अभियुक्त विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को कोर्ट ने जमानत दे दी है.

 

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा पूछे गये एक सवाल का सही जवाब नहीं देने की वजह से न्यायालय ने यह टिप्पणी की कि अभियुक्त के वकील को तथ्य की भी सही जानकारी नहीं है. राज्य सरकार की ओर से मामले की सुनवाई के दौरान कहा गया कि अभियुक्त अन्य मामलों में शामिल है. वह प्रभावशाली है. जमानत पर रिहा करने पर अभियुक्तों को प्रभावित कर सकता है.

 

न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनना के बाद विनय चौबे को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. साथ ही निचली अदालत द्वारा जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर सरकार को जमानत रद्द करने के लिए न्यायालय में जाने की आजादी दी.

 

बता दें कि विनय चौबे हजारीबाग ACB द्वारा दर्ज प्राथमिकी (11/2025) मामले में नवंबर 2025 से जेल में बंद है. हजारीबाग भूमि घोटाले के इस मामले में ACB ने अगस्त 2015 में PE दर्ज की थी. इसके 10 साल बाद इस मामले में नियमित प्राथमिकी दर्ज की.

 

इसमें नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह और उसकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम 2020-11 में दबाव देकर वनभूमि का म्यूटेशन कराने का आरोप लगाया गया है. 2010-15 के बीच ब्रह्मास्त्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में 3.16 करोड़ रुपये नकद जमा किया गया है. विनय की पत्नी इस कंपनी में निदेशक है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही