Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी

Ranchi: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी हुआ है. रांची सिविल कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया है. यह मामला वर्ष 2017 का है. जिसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई, और फिल्मों में उन्हें पैसे लगाने को ऑफर मिला. आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया. इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे वापस करने की मांग की थी. अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया. इसे भी पढ़ें- दिल्ली">https://lagatar.in/delhis-gold-trader-ran-away-with-money-6-crore-54-lakhs-found-with-the-youth/">दिल्ली

के सोना कारोबारी का पैसा लेकर भागने का मामलाः युवक के पास मिले 6.54 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही