Search

 
 
 

Breaking : विक्रम शर्मा हत्याकांड के दो शूटर बनारस से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Ranchi/Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सिल्वर सिटी मॉल में हुई इस सनसनीखेज वारदात के दो शूटरों को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार कर लिया है.
 

Ranchi/Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सिल्वर सिटी मॉल में हुई इस सनसनीखेज वारदात के दो शूटरों को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार कर लिया है.

 

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी विशाल और जुगसलाई निवासी आशुतोष के रूप में हुई है. दोनों पर देहरादून में गोली मारकर हत्या को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस की विशेष टीम ने बनारस में दबिश देकर दोनों को दबोचा.

 

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहे थे. तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी. इसी क्रम में बनारस में उनकी मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई.

 

वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस नोएडा समेत अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. जांच एजेंसियां इस हत्याकांड के पीछे के मास्टरमाइंड और आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं.

 

गौरतलब है कि देहरादून के व्यस्त मॉल परिसर में हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. पुलिस अब आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है, जिससे साजिश और सहयोगियों से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही