Search

 
 
 

स्तनपान बच्चों के लिए प्रथम टीका कहलाता है : बीडीओ

 
Garhwa: जिला मुख्यालय के गढ़वा प्रखंड के सभागार में परियोजना स्तरीय विश्व स्तनपान दिवस का समापन समारोह हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी राजेश कुमार राय मौजूद थे. इसके अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारीऔर बीडीओ कुमुद कुमार झा गढ़वा मौजूद थे. कार्यक्रम में 10 महिला पर्यवेक्षिका, 30 सेविका और 10 लाभुक भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-mla-lobin-formed-jharkhand-bachao-morcha/">झामुमो

विधायक लोबिन ने बनाया “झारखंड बचाओ मोर्चा”
कार्यक्रम में डीडीसी ने सभी महिलाओं को जागरूक किया. साथ ही स्तनपान कराने पर विशेष जोर दिया. बीडीओ ने कहा कि मां का दूध नवजात के लिए अमृत के समान होता है. स्तनपान बच्चों के लिए प्रथम टीका कहलाता है. जो माताएं स्तनपान कराती हैं, उन्हें हृदय संबंधी समस्या, कैंसर और मधुमेह की बीमारियां होने का खतरा काफी कम रहता है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने हेल्दी बेबी शो के तीन बच्चों को पुरस्कृत किया. साथ ही मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तीन लाभुकों को प्रमाण पत्र दिया. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/jdu-will-not-be-included-in-modi-cabinet-decision-on-rejection-of-demand-for-two-ministerial-posts/">मोदी

कैबिनेट में शामिल नहीं होगा JDU, दो मंत्री पद की मांग खारिज होने पर फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही