Search

 
 
 

देखें वीडियो, कैसे लॉकडाउन में मनचले कर रहे दारूबाजी, समाहरणालय परिसर बना मयखाना

 

Ranchi : बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने आंशिक लॉकडाउन लगाया है. लॉकडाउन का पालन हो, इसके लिए रांची जिला प्रशासन व रांची पुलिस मुस्तैदी से काम भी कर रही है. लेकिन देखा जाए, तो लॉकडाउन का सही तरीके से पालन समाहरणालय परिसर में नहीं हो रहा है. दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि लॉकडाउन की आड़ में दोपहर 2 बजे के बाद समाहरणालय परिसर के पीछे मनचलों का जमावड़ा लग रहा है. उपद्रवी तत्व यहां बैठ कर शराब पी रहे हैं.

कानून व्यवस्था को दिखाया ठेंगा

शुक्रवार को भी यहां बैठ कर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहा. जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले बाबूओं का कार्यालय भी इसी समाहरणालय में है. आश्चर्य है कि इसकी खबर न ही ब्यूरोक्रेट्स को है और न ही पुलिस के आला अधिकारियों को.

बता दें कि राज्यभर में आंशिक लॉकडाउन लगा है. सरकार का सख्त निर्देश है कि दोपहर 2 बजे के बाद लोग बेवजह घर से नहीं निकलेंगे. रांची जिला प्रशासन व पुलिस दोपहर 2 बजे के बाद सड़क पर अनावश्यक घूमने वालों पर सख्ती बरत रही है. लेकिन समाहरणालय परिसर यह सख्ती महज दिखावा ही साबित हो रही है. क्योंकि मनचलों ने यहां मयखाना खोल लिया है. जमकर दारूबाजी और शोर शराबा भी कर रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही