Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईंट भट्ठे से नदी के अस्तित्व पर गहराया संकट: प्रमुख गायत्री

Medininagar: चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ीवीर पंचायत के टोला ईटको में चल रहे ईंट भट्ठे का प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी ने औचक निरीक्षण किया. प्रमुख ने कहा कि संचालक अजय चौधरी द्वारा ईंट भट्ठा के बगल से गुजरे तहल्ले नदी का क्षेत्रफल के अनुसार नदी का दोहन किया जा रहा है. कहा कि संचालित ईंट भट्ठा का मोज़ा ईटको खाता सं-29, प्लॉट सं-1 का रकबा 1 एकड़ बीस डिसमिल है. लेकिन अजय द्वारा नदी का भरावट कर ईंट भट्ठा का क्षेत्रफल अवैध तरीके से बढ़ाया गया है. प्रशासन का हमेशा आना जाना उस रास्ते से होता है. वहीं ईंट भट्ठा संचालक प्रशासन के साथ आंख मिचौली कर नदी के कुछ हिस्से पर अवैध तरीके से कब्जा कर ईंट भट्ठा संचालित कर रहा है. गायत्री ने कहा कि ईंट भट्ठा संचालक द्वारा अवैध कनेक्शन लेकर मोटर पंप से पानी भी खींचा जा रहा है. ईंट बनाने के लिए बड़ी मात्रा में भूमिगत जल का दोहन किया जा रहा है. इससे वाटर लेबल भी गिरेगा. संचालक द्वारा मोटर पंप चलाने के लिए विधिवत विद्युत कनेक्शन भी नहीं लिया गया है. जिससे आने वाले समय में ग्रामीणों को पानी का किल्लत का सामना करना पड़ेगा. कहा कि इस मामले पर प्रशासन को संज्ञान लेते हुए नदी का दोहन को बचाना चाहिए. जिससे कि स्थानीय ग्रामीणों के भविष्य पर कोई संकट उत्पन्न न हो. इस संदर्भ में ईंट भट्ठा संचालक अजय चौधरी ने कहा कि ईंट भट्ठा का संचालन दो एकड़ में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा किसी प्रकार का नदी का दोहन नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-11-people-who-made-fake-ids-and-documents-of-bangladeshi-intruders/">दिल्ली

पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के फेक ID और डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही