Search

 
 
 

BRICS Summit 12 सितंबर से, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे

National  News : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गये हैं. शुक्रवार को दिल्ली के पालम एयरफोर्स पहुंचने पर पुतिन का स्वागत विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया. रूसी राष्ट्रपति के होटल आईटीसी मौर्या में ठहरेंगे. BRICS Summit के लिए दिल्ली में सुरक्षा के भारी इंतजाम किये गये हैं.
 
व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे

National  News : BRICS Summit 12 सितंबर से नयी दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहा है. इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख शिरकत करेंगे. भारत BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. खबर है कि Summit  में सभी देश आर्थिक सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर मंथन करेंगे.

 

 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गये हैं.  रूसी राष्ट्रपति का विशेष विमान Ilyushin Il-96-300PU (फ्लाइंग क्रेमलिन)  शुक्रवार को दिल्ली के पालम एयरफोर्स पर उतरा. पुतिन का स्वागत विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया. रूसी राष्ट्रपति के होटल आईटीसी मौर्या में ठहरेंगे. BRICS Summit के लिए दिल्ली में सुरक्षा के भारी इंतजाम किये गये हैं.
 

पुतिन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे. इससे पहले वे 5 दिसंबर 2025 को भारत दौरे पर आये थे. सूत्रों के अनुसार पुतिन के होटल में Four-tier security ring तैयार की गयी है. प्रथम स्तर पर क्लोज प्रोटेक्शन टीम (CPT)  सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी. यह टीम राष्ट्रपति के काफी करीब रहेगी. इसके बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे.


तीसरे स्तर पर दिल्ली पुलिस के कमांडो और अर्धसैनिक बलों के जवानों के जिम्मे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी  चौथे स्तर पर यानी बाहरी घेरे की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस संभालेगी. इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ कमांडो युक्त रूस की अपनी सुरक्षा टीम भी होगी.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही