National News : पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे द्विपक्षीय बैठक होगी. सूत्रों के अनुसार इस अहम मुलाकात में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा होगी. इसके अलावा रक्षा, ऊर्जा के क्षेत्र में आपसी सहयोग विकसित करने पर बल दिया जायेगा.
अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्।
सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥ pic.twitter.com/YG36WlpiYg
आज सुबह पीएम मोदी ने एक्स पर जारी अपने पोस्ट में विश्वास जताया कि ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण की भावना के साथ विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी.
उन्होंने संस्कृत श्लोक के माध्यम से अच्छे लोगों के साथ संगति और उनके साथ संवाद व मित्रता करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा, बुरे लोगों के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए.
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव पूर्व में कह चुके हैं कि रूस और भारत ब्रह्मोस मिसाइलों को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं. कहा कि रूस S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की बची हुई डिलीवरी पूरी करेगा. Su-57 फाइटर जेट की डील भी संभव हैं.
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. खबरों के अनुसार 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, 200 पैरामिलिट्री जवान तैनात किये गये हैं. इसके अलावा 500 से अधिक CCTV कैमरों के जरिए सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है
Summit में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो सहित कई नेता शिरकत कर रहे हैं. अधिकतर नेता दिल्ली पहुंच गये हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें