Search

सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के लिए ब्रिज कोर्स प्रोग्राम, JCECEB लेगा परीक्षा

  • मुख्य बातें
  • सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के बैकलॉग 810 रिक्त पदों पर होगी परीक्षा
  •  6 महीने का होगा ब्रिज कोर्स प्रोग्राम
  •  जुलाई से दिसंबर तक चलेगी क्लास
  •  2558 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को क्रियाशील करने की है योजना
  • झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन होगी परीक्षा
  • ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति एक साल के अनुबंध पर सीएचओ की लेंगे सेवा 
Ranchi  : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) के 810 बैकलॉग रिक्त पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करेगी. 6 महीने के ब्रिज कोर्स प्रोग्राम में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी. जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) अथवा बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) पास करने वाले अभ्यर्थी जिनके पास 2 साल स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने का अनुभव हो, परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे. प्रश्न जीएनएम और बीएमएस के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे. प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में पूछे जाएंगे.

आरक्षण में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

अनुसूचित जनजाति कोटे के लिए निर्धारित सीटों में से न्यूनतम 2% सीटें आदिम जनजाति समूह के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया जाएगा. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आरक्षण है. वहीं खेलकूद कोटे के लिए भी कुल संख्या का 2% आरक्षित किया जाएगा. दिव्यांगजनों के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या का 4% आरक्षित किया जाएगा.

कोटिवार आरक्षण

  • अनारक्षित कोटि : 253
  • आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों का वर्ग : 81
  • अनुसूचित जनजाति कोटि : 172
  • अनुसूचित जाति कोटि : 184
  • पिछड़ा वर्ग-I कोटि : 58
  • पिछड़ा वर्ग-II कोटि : 62
इसे भी पढ़ें – बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bpsc-changed-the-date-of-teacher-appointment-exam-see-details/">बिहारः

BPSC ने बदली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की तारीख, देखें डिटेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp