Search

 
 
 

चतरा: बारिश से बही पुलिया, दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित

 
Chatra: जिले में बारिश से गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत इचाक-पिंडारकोन मुख्य पथ पर बना पुलिया बह गया. पुलिया बह जाने के कारण आसपास निवास करने वाले दर्जन भर गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि इचाक-पिंडारकोन पथ से सैकड़ों ग्रामीण पैदल चलने के साथ दो पहिया व चार पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं. लेकिन तेज बारिश में पुलिया बह जाने से लगभग दर्जन भर गांव का आवागमन बाधित हो गया है. ग्रामीणों की मानें तो कान्हाचट्टी, पीतीज, सरहेता, चकरवार के लोग भी हजारीबाग जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पुलिया पूर्व में भी क्षतिग्रस्त हुआ था जिसे मंझगांवां मुखिया सरिता देवी व समाजसेवी बसंत सिंह के द्वारा निजी खर्चे से मरम्मत कराया गया था. इससे लगभग सात से आठ माह तक यात्रियों का आवागमन सुचारू रूप से हो सका. परंतु इन दिनों तेज बारिश के कारण पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे आम ग्रामीण के साथ साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुल बह जाने से स्कूली बच्चों को कई किलोमीटर की दूरी तय कर दूसरे रास्ते से घूम कर स्कूल जाना पड़ रहा है. इसके बाबजूद क्षेत्र के विधायक व सांसद उक्त समस्या के समाधान के लिए पहल तक नहींं की है. वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही