Search

 
 
 

खरसावां-रड़गांव मार्ग पर रायजेमा नाला पर 3.19 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

 
Saraikela/Kharsawan : खरसावां को एनएच-33 से जोड़ने के लिए बनाए गए खरसावां-रड़गांव मार्ग पर रायजेमा नाला पर जल्द ही उच्च स्तरीय पुल बनेगा. पथ निर्माण विभाग ने खरसावां-रड़गांव मार्ग पर 15 किमी की दूरी पर रायजेमा के पास सुरु नाला पर पुल निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. पुल के साथ-साथ पहुंच पथ भी बनाया जाएगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने तीन करोड़ 19 लाख, 92 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इस कार्य को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 127 लाख और वित्तीय वर्ष 2022-23 में 192.923 लाख की राशि से पूर्ण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
इस पुल के बन जाने से खरसावां से राज्य की राजधानी रांची का सफर आसान व सुगम हो जाएगा. बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण इस सड़क पर आवागमन बाधित हो जाता है. साथ ही पहाड़ी क्षेत्र के कई गांव भी प्रखंड मुख्यालय से कट जाते हैं. बारिश के दिनों में खरसावां के लोगों को कांड्रा-चौका होते हुए रांची जाना पड़ता है. इस पुल के बन जाने से खरसावां से राजधानी रांची की दूरी कम हो जाएगी. इस पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां-रड़गांव सड़क पर पुल नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी. विभाग द्वारा सूचित करने के उपरांत मैंने मुख्यमंत्री से पुल निर्माण की मांग रखी थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही