Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेसी प्रीमियर लीग सीजन 14 का शानदार आगाज

Ranchi : जेसीआई रांची के तत्वावधान में आयोजित जेसी प्रीमियर लीग सीजन 14 का शुक्रवार को रांची जिमखाना क्लब ग्राउंड में शानदार शुरुआत हुआ. इस तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 7 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच 17 मैच खेले जायेंगे. फाइनल मैच 19 मार्च को खेला जाएगा. जेसीआई रांची के डायरेक्टर स्पोर्ट्स जेसी अंकित जैन ने बताया कि यह तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में डे एंड नाइट मैच खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में बाहुबली वॉरियर्स, अमिगोज, सिंघानिया ट्रांसफार्मर, फ्रेंड्स यूनाइटेड, राजवीर रॉयल्स, साईं ई जोन और डिवाइन वॉरियर्स की टीम  हिस्सा ले रही है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच डिवाइन वॉरियर्स एवं साईं ई जोन के बीच में खेला गया. रोमांचक मुकाबले में डिवाइन वॉरियर्स ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस कार्यक्रम में जेसीआई रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया, सचिव तरुण अग्रवाल, अभिषेक केडिया, अभिनव मंत्री, दीपक अग्रवाल, सिद्धार्थ चौधरी, मयंक मोदी, अजीत साहू, सिद्धार्थ जयसवाल, भरत जाजू व अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-praises-mp-sports-festival-toy-bank-and-book-bank/">पीएम

मोदी ने की सांसद खेल महोत्सव, टॉय बैंक और बुक बैंक की तारीफ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही