Search

 
 
 

भारतीय महिला टीम की शानदार जीत, पहले टी-20 में श्रीलंका को 34 रनों से हराया

 
Sports Desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को पहले टी-20 मुकाबले में आसानी से 34 रनों से हरा दिया. 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढत बना ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए. जेमाइमा रो़ड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 रनों की पारी खेली. जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी. कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. भारत की ओर से राधा यादव ने दो विकेट लिए. दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार और शेफाली वर्मा ने 1-1 विकेट लिया. सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जून को खेला जाएगा.

खराब शुरुआत के बाद भारत ने की वापसी

मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. 17 रन के स्‍कोर पर दो विकेट खोकर संषर्घ करती नजर आ रही थी. स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं. सभिनेनी मेघना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. उसके बाद शेफाली वर्मा 31 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम को संभाला. शेफाली के आउट होने के पांच गेंद बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पवेलियन लौट गईं. हरमनप्रीत ने 20 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 22 रन बनाए. 58 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा देने के बाद जेमाइमा ने भारतीय पारी को संभाला. उन्होंने 27 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का की मदद से 36 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुईं. अन्य बल्लेबाजों में रिचा घोष ने 11, पूजा वस्त्रकार 14 और दीप्ति शर्मा ने 17 रन बनाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही