Search

 
 
 

योजना के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति : उपायुक्त

 
उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा Hazaribagh:  उपायुक्त नैंसी सहाय ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने समेकित बिरसा विकास ग्राम सह कृषक पाठशाला, केसीसी ऋण माफी योजना, मत्स्य संपदा योजना, तालाब निर्माण, पशुधन योजना आदि की प्रगति की जानकारी ली. इस क्रम में उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि भौतिक लक्ष्य के विरूद्ध एवं किए गए कार्य के आलोक में प्राप्त आवंटन का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चत करें. वहीं, अपेक्षाकृत कम व्यय करने वाले कार्यालयों को सख्त निर्देश देते हुए समय रहते शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने को कहा. योजना संबंधी लंबित अनुमोदन के मामले में शीघ्र संचिका के माध्यम से अनुमोदन प्राप्त करते हुए योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी थे. इसे भी पढ़ें- [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही