Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नये माध्यमों से किसानों तक पहुंचाएं तकनीक- डॉ खलिकर

Advertisement
Advertisement
Ranchi: भारत सरकार के कृषि एवं किसान मंत्रालय के अंतर्गत प्रसार निदेशालय के सह निदेशक डॉ. एसएम खलिकर ने कहा कि कृषि को उन्नत बनाने के लिए किसानों तक नयी तकनीक तक पहुंचना आवश्यक है. डॉ. खलिकर शुक्रवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची एवं हरियाणा के विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. विशिष्ट अतिथि पद से सहभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विस्तार शिक्षा संस्थान, नीलोखेड़ी देश का सबसे प्राचीन विस्तार शिक्षा संस्थान है, जिसका मुख्य उद्देश्य विस्तार अधिकारियों को नवीन तकनीकों से अवगत करवाना है, ताकि विस्तार अधिकारी प्रभावशाली तरीके से किसानों को तकनीक हस्तांतरण कर सकें. उन्होंने प्रतिभागियों से नई तकनीकों जैसे कि विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया इत्यादि के माध्यम से किसानों तक नई तकनीकों को पहुंचाने का आह्वान किया ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके. डॉ खलिखर ने प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त करने पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. इसे पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vinod-kumar-sawaiyan-becomes-district-president-of-adivasi-ho-samaj-mahasabha/">चाईबासा

: विनोद कुमार सावैयां बने आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष
[caption id="attachment_832242" align="aligncenter" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/webform7-22.jpg"

alt="" width="576" height="384" /> कार्यक्रम में शामिल अतिथिगण[/caption] प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. जे उरांव ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विस्तार अधिकारियों के लिए विस्तार विधियां एवं प्रेरणा कौशल विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के कृषि विज्ञान केंद्रों एवं विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों को कृषि प्रसार की नई विधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके माध्यम से किसानों तक नई तकनीकों को ससमय पंहुचाने में लाभ मिलेगा. कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनिल कुमार रोहिला ने कहा कि विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के वाईस-चांसलर प्रोफेसर बीआर कांबोज एवं कुलसचिव एवं विस्तार शिक्षा निदेशंक, डॉ बलवान सिंह मंडल के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विस्तार अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहा है. मंच संचालन प्रशिक्षण के सह संयोजक डॉ रंजन कुमार सिंह ने किया. डॉ अजय कुमार ने वित्तीय सहयोग देने के लिए विस्तार निदेशालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं सभी प्रकार के सहयोग हेतु बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-12-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।12 JAN।।पीएम 27 को आएंगे धनबाद।।हजारीबाग लोस सीट पर भाकपा का दावा।।निशिकांत को हाईकोर्ट से बड़ी राहत।।पटना में 16 तक सभी स्कूल बंद।।सत्ता के नशे में चूर है केंद्र सरकार-राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही