Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रिटेन : विदेश मंत्री लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनने के करीब, भारतवंशी ऋषि सुनक से हो सकते हैं नाउम्मीद, सोमवार को नतीजों का एलान

Advertisement
Advertisement
London : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में विदेश मंत्री लिज ट्रस भारतवंशी ऋषि सुनक से आगे नजर आ रही हैं. माना जा रहा है कि लिज ट्रस ही ब्रिटेन की नयी पीएम होंगी. जान लें कि जबर्दस्त प्रचार अभियान के बाद कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य आज अंतिम चरण के लिए वोटिंग कर रहे हैं. नतीजों का एलान औपचारिक रूप से सोमवार को किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : Swiggy:">https://lagatar.in/swiggy-request-of-the-customer-that-do-not-send-muslim-delivery-boy-tmc-mp-mahua-moitra-said-a-police-case-should-be-registered/">Swiggy:

TMC सांसद महुआ मोइत्रा मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय न भेजें…वाले ग्राहक के अनुरोध पर बरसी, कहा, पुलिस में केस दर्ज हो

बोरिस जॉनसन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को  इस्तीफा सौंप देंगे

नियमानुसार सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी द्वारा नया पीएम चुने जाने के बाद मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. थोड़ा पीछे जायें तो बोरिस जॉनसन ने अपनी सरकार की नीतियों व स्कैंडल के खिलाफ कई मंत्रियों के इस्तीफों के बाद जुलाई में पीएम पद छोड़ने की घोषणा की थी.इसके बाद अगस्त में उनकी पार्टी के लगभग 2 लाख सदस्यों ने पोस्टल और ऑनलाइन वोटिंग शुरू की थी. कहा गया है कि यह आज देर शाम तक पूरी हो जायेगी. सूत्रों के अनुसार मतदान में ट्रस को जबर्दस्त समर्थन की खबर है. इसे भी पढ़ें :  तीस्ता">https://lagatar.in/supreme-court-grants-interim-bail-to-teesta-setalvad-says-high-court-to-pronounce-verdict-on-regular-bail/">तीस्ता

सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट ने  अंतरिम जमानत दी, कहा, रेगुलर बेल पर हाई कोर्ट फैसला सुनाये    

ब्रिटेन कई दशकों के गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम के लिए राजनीतिक हनीमून ज्यादा लंबा नहीं चलेगा, क्योंकि ब्रिटिश पीएम के निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पहुंचने पर नये पीएम को अनेक आर्थिक व अन्य चुनौतियों को झेलना होगा. जान लें कि ब्रिटेन कई दशकों के गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. महंगाई या जीवन यापन के बढ़ते खर्च के संकट का सामना कर रहा है. रूस व यूक्रेन के बीच जंग के चलते ईंधन की कीमतें आसमान चूम रहीं हैं और इसके कारण मुद्दास्फीति दर दहाई के पार पहुंच गयी है.

लिज ट्रस ने कर में कटौती का वादा किया है

सर्वेक्षणों के अनुसार, लाखों लोगों का कहना है कि उनके खर्च पिछले कुछ महीनों में 80 फीसदी तक बढ़ गये हैं. महंगे ईंधन के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गयी है. लिज ट्रस ने कर में कटौती का वादा किया है, लेकिन इससे गरीबों को लाभ मिलना मुश्किल है. ब्रिटिश अखबार `द सन` के अनुसार ट्रस ने इस सर्दी में लोगों को ईंधन खर्च में राहत देने की कसम खायी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही