Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

200 साल तक भारत पर राज करने वाले अंग्रेजों का देश ब्रिटेन अब भारतवंशी ऋषि सुनक के हाथ में

NewDelhi/London : 200 साल तक भारत पर राज करने वाले अंग्रेजों का देश ब्रिटेन अब एक भारतवंशी के हाथ में होगा. लंदन से खबर आयी है कि ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले पीएम होंगे. 28 अक्टूबर को वह शपथ ले सकते हैं. दिवाली के दिन पेनी मॉर्डंट के दौड़ से हटने की घोषणा के बाद सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुन लिया गया. ऋषि का भारत से सीधा नाता है. ब्रिटिश राज में उनके दादा-दादी यहीं रहते थे, उनकी पत्नी इन्फोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं.

सुनक का विवाह इन्फोसिस के  नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुआ है

जान लें कि ऋषि सुनक के माता-पिता सेवानिवृत्त डॉक्टर यशवीर और फार्मासिस्ट उषा सुनक भारतीय मूल के हैं. 1960 के दशक में वे केन्या से ब्रिटेन आकर बस गये थे. सुनक का विवाह इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुआ है. सुनक दंपती की दो बेटियां हैं. सुनक का जन्म साउथेम्प्टन में हुआ था. सुनक के दादा-दादी भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान जन्मे थे. उनका जन्मस्थान अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित गुजरांवाला में पड़ता है. भारत के प्रधानमंत्री मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने बधाई देते हुए इसे भारत के लिए गौरवशाली क्षण करार दिया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि ब्रिटेन ने 200 साल तक भारत पर शासन किया, लेकिन उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि भविष्य में ऐसा भी कुछ हो जायेगा. कहा कि आज कई देशों में भारतीय सांसद हैं. अब, ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं. समय का चक्र पूरी तरह से घूम गया है.

सुनक अपने देश को बड़ी सफलता की ओर ले जायेंगे

भाजपा के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मुझे यकीन है कि सुनक अपने देश को बड़ी सफलता की ओर ले जायेंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सुनक को बधाई दी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह सभी चुनौतियों से पार पा लेंगे. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, यह एक गर्व का क्षण है. मैं ऋषि सुनक सफलता की कामना करता हूं.` हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने ट्विटर पर कहा, भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री चुने जाने पर ऋषि सुनक को बधाई.

गौरवशाली क्षण बताया, तंज भी कसा महबूबा ने

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने को गौरवशाली क्षण बताते हुए भी तंज कहा कि ब्रिटेन ने एक जातीय अल्पसंख्यक को अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया है, लेकिन हम अभी भी एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हुए हैं. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्विटर पर सुनक को बधाई देते हुए कहा, `कंजरवेटिव पार्टी के वरिष्ठ नेता और ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बनने जा रहे ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई. वह हमारे कर्नाटक से जुड़े हुए हैं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही