Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रिटिश सांसद ने पीएम मोदी पर हमला करने के लिए BBC की निंदा की, कहा, यह पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग है

London : बीबीसी अपनी दो भाग वाली न्यूज सीरीज इंडिया : द मोदी क्वेश्चन.. को लेकर घिरता जा रहा है. बीबीसी पर पक्षपातपूर्ण कवरेज करने के आरोप लग रहे हैं. अब ब्रिटेन के उच्च सदन (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने वाली(: द मोदी क्वेश्चन..) न्यूज सीरीज को लेकर बीबीसी पर हमलावर है. बीबीसी की निंदा करते हुए रेंजर ने पक्षपाती रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, BBCNews आपने एक अरब से अधिक भारतीयों को बहुत कष्ट पहुंचाया है. यह लोकतांत्रिक रूप से चुने गये भारतीय पीएम, भारतीय पुलिस और न्यायपालिका का अपमान है. इसे भी पढ़ें : आरबीआई">https://lagatar.in/in-the-eyes-of-rbi-governor-raghuram-rajan-rahul-gandhi-is-not-pappu-he-is-a-smart-person/">आरबीआई

के गवर्नर रहे रघुराम राजन की नजर में राहुल गांधी पप्पू नहीं… एक स्मार्ट व्यक्ति हैं…

गुजरात दंगों पर BBC की रिपोर्टिंग की निंदा की

लॉर्ड रामी रेंजर ने कहा कि हम 2002(गुजरात) दंगों और जानमाल के नुकसान की निंदा करते हैं, लेकिन जिस तरह से बीबीसी ने पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की है वह निंदा के लायक है. हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य ने दावा किया कि बीबीसी ने अपनी सीरीज में कहा है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के मुस्लिम अल्पसंख्यक के बीच तनाव है और 2002 के दंगों में उनकी भूमिका के दावों की पड़ताल इस सीरीज में की गयी है.

मुस्लिमों पर अत्याचार बढ़ाने के लिए कई फैसले लिये गये!

सीरीज में इस बात की जांच करने का दावा किया गया है कि कैसे नरेंद्र मोदी के पद पर रहते हुए भारत की मुस्लिम आबादी के प्रति उनकी सरकार के रवैये के बारे में लगातार आरोप लगते रहे हैं. इसमें(सीरीज) कहा गया है कि वे इस बात की जांच करेंगे कि कैसे पीएम मोदी द्वारा 2019 चुनाव जीतने के बाद मुस्लिमों पर अत्याचार बढ़ाने के लिए कई फैसले लिये गये, जिसमें कश्मीर से धारा 370 के तहत विशेष दर्जा की गारंटी हटाना और नागरिकता कानून आदि शामिल है. इसे भी पढ़ें :त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-violence-started-with-the-announcement-of-elections-congress-motorcycle-rally-attacked-many-injured/">त्रिपुरा

: चुनाव की घोषणा के साथ हिंसा शुरू, कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली पर हमला, कई घायल

भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है

द मोदी क्वेश्चन.. की पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग पर निशाना साधते हुए भारतीय मूल के कई लोगों ने बीबीसी को 1943 के बंगाल के अकाल पर एक श्रृंखला चलाने का सुझाव दिया, जिसके परिणामस्वरूप कुपोषण या बीमारी के कारण लगभग 30 लाख लोगों की मौत हो गयी थी. एक अन्य ट्विटर पर बीबीसी को यूके की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गयी, याद दिलाया गया कि ब्रिटेन लगभग हर मापदंडों पर भारत से पीछे हो गया है. हाल ही में, भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-explains-the-reason-behind-starting-bharat-jodo-yatra-says-media-is-only-busy-showing-modis-face/">राहुल

गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कारण बताया, कहा, मीडिया केवल मोदी का चेहरा दिखाने में व्यस्त है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही