Search

 
 
 

संपत्ति हड़पने के लिए भाई रची थी भाई के हत्या की साजिश, 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

 
Ranchi : पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित बाजार समिति के दुकानदार दीपक कुमार गुप्ता की उसके बड़े भाई ने हत्या की साजिश रची थी. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. पुलिस ने घटना में शामिल दीपक कुमार गुप्ता के बड़े भाई राधानगर निवासी आनंद कुमार गुप्ता, पुंदाग आईएसएम चौक निवासी अल्तनत खां, रवि स्टील निवासी रितेश वर्मा, और हिंदपीढ़ी कब्रिस्तान लेन निवासी शाहबाज खान को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, सात जिंदा गोली समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-24-new-ips-cm-hemant-soren-applied-batch/">झारखंड

के 24 नए आईपीएस अधिकारियों को सीएम हेमंत सोरेन ने लगाया बैच

हत्या के लिए मोहल्ला में रेकी कर रहे थे अपराधी

दीपक कुमार गुप्ता की हत्या करने के लिए उनके ही मोहल्ले में अपराधी रेकी कर रहे थे. इसकी सूचना एसएसपी को मिली. जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम जैसे ही राधानगर रोड नंबर 2 पहुंची तो, पुलिस को देख दो शूटर भागने का प्रयास करने लगे. जिसके बाद पुलिस की टीम ने रितेश वर्मा और अल्तनत खां को पकड़ा. दोनों के पास से लोडेड देशी पिस्टल और गोली बरामद किया गया. दोनों अपराधियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने इस हत्याकांड की सुपारी देने वाले दीपक कुमार गुप्ता के भाई आनंद कुमार गुप्ता को उनके घर से गिरफ्तार किया. साथ ही इस घटना में शामिल एक अन्य अपराधी शाहबाज खान को हिंदपीढ़ी से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

बड़े भाई की संपत्ति को हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दीपक कुमार गुप्ता अपने कारोबार में काफी आगे बढ़ गए थे. उन्होंने कई जगह जमीन भी ले ली थी. लेकिन छोटा भाई आनंद का कारोबार कुछ खास नहीं चल रहा था. इसी को लेकर उसने अपने की भाई की हत्या की साजिश रच डाली, ताकि उसकी सारी संपत्ति पर वह कब्जा कर ले. इसे भी पढ़ें -ट्रैफिक">https://lagatar.in/how-will-traffic-system-be-better-two-ips-and-one-dsp-jharkhand-will-go-to-kolkata-to-get-information/">ट्रैफिक

व्यवस्था कैसे होगी बेहतर, जानकारी लेने कोलकाता जायेंगे झारखंड के दो IPS व एक DSP
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही