Search

 
 
 

लोहरदगा विस सीट: देवर-भाभी ने खरीदा नामांकन पर्चा

 
Lohardaga: लोहरदगा 72 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए दूसरे दिन तक कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की है. इधर शनिवार को कुल 4 नामांकन पत्रों की खरीद की गई, जिसमें नामांकन क्रय करने वालों में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से अभिनव सिद्धार्थ और झारखंड पीपुल्स पार्टी से अनिल कुमार भगत व पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से बिहारी भगत एवं आजसू पार्टी के नीरू शांति भगत ने प्रपत्र की खरीदारी की है. यहां पर बता दें कि झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार भगत पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत के छोटे भाई हैं और आजसू पार्टी से लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी नीरू शांति भगत कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी हैं. ऐसे में देवर भाभी के चुनावी मैदान में उतरने से लोहरदगा विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/the-picture-of-jharkhand-is-changing-due-to-the-public-welfare-schemes-of-pm-babulal/">पीएम

की जन कल्याणकारी योजनाओं से बदल रही झारखंड की तस्वीर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही