Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी समन के आलोक में एलबी सिंह का भाई विश्व विजय सिंह पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में तीन सितंबर को हाजिर हुआ. वहीं साला रंजीत सिंह ने पूछताछ के दौरान पता नहीं का रटा रटाया जवाब दिया.
ईडी ने कोयला व्यापारी एलबी सिंह के भाई विश्व विजय सिंह को तीसरा समन भेज कर तीन सितंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था. इसके आलोक में वह आज ईडी के कार्यालय में हाजिर हुआ. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ईडी ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है.
एलबी सिंह का साला रंजीत सिंह दो सितंबर को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचा था. पूछताछ के दौरान उसने ज्यादातर सवालों को यह कहते हुए टालने की कोशिशि की कि उसे कुछ नहीं पता, या अभी याद नहीं आ रहा है. याद आने पर बाद में ईडी को बता देगा. हालांकि व्यापारिक और वित्तीय मामलों से जुड़े कुछ सवालों के जवाब में एलबी सिंह का नाम लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.