Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहीं रहे संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग के युवा शिक्षक ब्रदर पैट्रिक तिर्की

  • ओरमांझी में सड़क हादसे में मौत, विद्यालय में अवकाश रांची से पहुंचे परिजन
  • सीतागढ़ा कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार में उमड़े लोग, होक्सा ने दी श्रद्धांजलि
Hazaribag : हजारीबाग शहर के प्रतिष्ठित संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग के सोशल साइंस के युवा शिक्षक ब्रदर पैट्रिक तिर्की (31 वर्ष) की मौत रांची स्थित ओरमांझी में रविवार को हो गई. वह बाइक से जा रहे थे और त्रिपल लोड बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया. वहीं मेदांता में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. सोमवार को उनका पार्थिव शरीर हजारीबाग लाया गया. सीतागढ़ा स्थित सेंट स्टानिशलस चर्च में उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. वहां धर्मगुरुओं ने मिस्सा पूजा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की. फिर सीतागढ़ा स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार ईसाई रीति-रिवाज से किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/church-17_355.jpg"

alt="" width="864" height="1152" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sanskar-17_185.jpg"

alt="" width="864" height="1152" /> इसे पढ़ें- डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-severe-drinking-water-crisis-in-rehdasai-villagers-protest-demanding-repair/">डुमरिया

: रेहड़ासाई में भीषण पेयजल संकट, मरम्मत की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
उनके निधन पर स्कूल और हजारीबाग ओल्ड जेवियर्स एसोसिएशन(होक्सा) की ओर से श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर प्राचार्य फादर रोशनर खलखो ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि पैट्रिक के निधन से स्कूल और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. अभी तो उनकी जिंदगी की शुरुआत हुई थी. मौके पर रांची स्थित डोरंडा से उनके पिता पास्कल तिर्की और माता जयवंती तिर्की के अलावा अन्य परिजन भी मौजूद थे. वह रांची के डोरंडा पेरिश स्थित बड़ा घाघरा गांव के रहनेवाले थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-problem-of-displaced-people-of-dimna-dam-will-be-solved-soon-mangal-kalindi/">जमशेदपुर

: डिमना डैम के विस्थापितों की समस्या का जल्द होगा समाधान- मंगल कालिंदी
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही