Search

 
 
 

भाई वीरेंद्र का तंज, तेजस्वी मय हो गयी है बिहार की जनता, पीएम के दौरे से नहीं पड़ेगा फर्क

 
Patna :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार दौरे पर आने वाले हैं. पीएम के दौरे को लेकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने जमकर तंज कसा है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि सूबे की जनता तेजस्वी मय हो गयी है. किसी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पीएम के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. ये बिहार है और यहां की जनता सब कुछ जानती है. वीरेंद्र ने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी मय हो गयी है. किसी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. कहा कि इस बार जनता बीजेपी को बिहार से भगायेगी.  इस बार बीजेपी मुक्त भारत बनेगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

नीतीश को बस सीएम बनने की चिंता, इनको बिहार के लिए कुछ करना नहीं है

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला. भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार के लिए कुछ करना नहीं है. ना ही बेरोजगार को रोजगार देने के विषय में सोचना है. उनको केवल इस बात की चिंता है कि वो कैसे सीएम बनेंगे. वो बस रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. भाई वीरेंद्र ने आरजेडी विधायक किरण देवी के आरा स्थित घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर कहा कि ईडी हो या सीबीआई उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जनता है सब जानती है और यह सबलोग मेरे साथ हैं. अब जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि ऐसा क्यों हो रहा है और अब उनपर अधिक भरोसा नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही