Search

ब्रदर्स एकेडमी के छात्रों ने NEET-2023 में किया शानदार प्रदर्शन

Ranchi : बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रदर्स एकेडमी के स्टूडेंट्स ने  NEET 2023 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. संस्थान के कई स्टूडेंट्स को सफलता मिली है. सामान्य वर्ग से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र, समर्थ (स्कोर 660/720), सक्षम (स्कोर 660/720), एस धनरेश का (स्कोर 635/720) रहा. NEET 2023 में ब्रदर्स एकेडमी के छात्रों की सफलता 95% रही. छात्रों  ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, अपने माता-पिता के अनुशासन और समस्त परिवारजनों के आशीर्वाद व सहयोग को दिया है. समर्थ श्रेयस एवं सक्षम श्रेयस का मानना है कि एक औसत छात्र भी अपने दृढ़ संकल्प, आत्मबल, धैर्य और सघन परिश्रम के बल पर अपना MBBS करने का सपना साकार कर सकता है. संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेन्दु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने एकेडमी का गौरव बढ़ाया है. कई छात्रों ने विषम परिस्थितियों से जूझते हुए अपनी सफलता की गाथा लिखकर एक मिसाल कायम की है. सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है. निदेशक ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए आगे की जीवनयात्रा की सफलता के लिये उन्हें शुभकामनाएं दीं. सफल छात्रों के अभिभावकों ने उनकी सफलता का श्रेय छात्रों के अथक परिश्रम और ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों को देते हुए कहा कि संस्थान के अनुशासित शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण से बच्चों की क्षमता में बहुत इज़ाफ़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp