Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो गुरुद्वारा रोड में तीन मंजिला मकान पर कब्जे को लेकर भाइयों में झड़प, एमजीएम में भी हंगामा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो गुरुद्वारा रोड में पारिवारिक विवाद में रविवार सुबह 10 बजे दो भाइयों के बीच हरवे-हथियार के साथ हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने जब सभी को इलाज के लिए एमजीएम भेजवाया तो वहां आये मंझले भाई उमेश शर्मा के ससुर 55 वर्षीय हीरा चौधरी की आंख के पास हमला किया गया. इस दौरान अस्पताल में खूब हंगामा हुआ. अफरा-तफरी का माहौल रहा. होमगार्ड जवानों ने मामला में बीच-बचाव किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/maarpit-2-300x201.jpg"

alt="" width="300" height="201" />

माता-पिता सहित पुलिस छह लोगों को थाना ले गई

जानकारी के अनुसार मानगो गुरुद्वारा रोड में शिवधर शर्मा व कमला देवी का तीन तल्ला मकान है. छोटा बेटा राजेश शर्मा व उसकी पत्नी आशा देवी पेशे से वकील हैं. आरोप है कि सुबह 10 बजे दोनों ने मंझले भाई उमेश शर्मा व उसकी पत्नी सुषमा देवी के साथ मारपीट की. इस दौरान खूब हंगामा हुआ. आरोप है कि मारपीट की घटना के दौरान आशा देवी ने खुद पर डीजल उड़ेल लिया. तब तक घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और परिवार के छः लोगों को थाना ले गई, जिसमें माता-पिता भी शामिल हैं. वहां पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी. वकील राजेश के सिर में भी चोट लगी है. दोनों भाइयों व पत्नियों को एमजीएम इलाज और मेडिकल के लिए भेजवाया गया, जहां दोनों के बीच फिर विवाद छिड़ गया और वहां पहुंचे उमेश के ससुर पर भी हमला कर दिया गया. कहा जाता है कि पारिवारिक विवाद में ही बड़े भाई को घर से निकाल दिया गया है. मंझले भाई का आरोप है कि राजेश ने घर के कागजात अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा है. पारिवारिक कलह से तंग आकर मां कमला देवी तीन दिन पहले मानगो पुल से कूदने चली गई थी, जिसे कूदने से पहले ही बचा लिया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही