Latehar : बनवारी साहू महाविद्यालय (बीएल कॉलेज) के छात्र व छात्राओं ने प्राचार्य प्रो पीके तिवारी के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान छाक्ष-छात्राओं ने कॉलेज परिसर से लेकर बानपुर ग्राम तक मैं भी इलेक्शन एंबेसडर का नारा देते हुए सोशल मीडिया कैंपेन चलाया. मौके पर प्राचार्य पीके तिवारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. उन्होंने लोगों से इस महापर्व में अपनी आहुति मतदान के रूप में देने की अपील की. कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है. सरकार व प्रशासन अपने स्तर से हर प्रयास कर रही है. लेकिन बिना सामुहिक भागीदारी के इस लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता है. उन्होंने खास कर युवा व नये मतदाताओं से मतदान के लिए अपने घरों से निकल कर मतदान करने की अपील की. कॉलेज के इलेक्शन नोडल पदाधिकारी प्रो बैद्यनाथ महतो ने भी लोगों से मतदान की अपील की. एनएसएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि युवाओं से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि उनको अपनी उर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए. मौके पर कॉलेज के कई व्याख्याता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
बीएस कॉलेज के छात्रों ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया
Last Updated: May 06, 2024 12:00 AM (IST)