Search

 
 
 

हजारीबाग: बीएसएसी की छात्रा ने पंखे से लटक कर दी जान

 
Hazaribagh: कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी कृष्णपुरी स्थित लॉज में बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान इचाक के अलौनजा निवासी रश्मि कुमारी (20), पिता सुरेश राम के रूप में हुई है. मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस बरामद किया है, जिस पर लिखा है कि वह डिप्रेशन में थी और आत्महत्या कर रही है. इसमें कोई दोषी नहीं है. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि वह पिछले एक साल से लॉज में चचेरी बहन के साथ रहती थी और पढ़ाई करती थी. शनिवार सुबह उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना की पूरी जानकारी कोरा पुलिस को दी गई. पुलिस ने लॉज पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिस पर वह खुद डिप्रेशन में रहने की बात लिखी है. परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस जांच करेगी. इसे भी पढ़ें - सेल">https://lagatar.in/sails-kiriburu-mine-gets-kalinga-environment-excellence-award/">सेल

की किरीबुरु खदान को कलिंग पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही