Search

 
 
 

कोडरमा में 2.51 करोड़ से बनेगा नर्सिंग कॉलेज, बीएससी की होगी पढ़ाई

 
Ranchi: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्तर पर आयोजित बैठक में निर्देश दिया गया है कि राज्य के प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय के साथ बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय और फार्मेसी महाविद्यालय स्थापित किया जाए. जिसमें 60 प्रतिशत केन्द्रांश और 40 प्रतिशत राज्यांश के अलावा शेष राशि का वहन राज्य योजना से किया जाना है. भारत सरकार द्वारा प्रति नर्सिंग महाविद्यालय के लिए 10 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है. इसी कड़ी में कोडरमा जिले में बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय के भवन निर्माण (हॉस्टल ब्लॉक सहित) योजना के लिए 24 करोड़ 51 लाख 10 हजार 400 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. राशि की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सिविल सर्जन रांची होंगे. जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय के निर्माण के लिए 6 करोड़ केन्द्रांश, 4 करोड़ राज्यांश और 14 करोड़ 51 लाख 10 हजार 400 रुपया राज्य योजना मद से स्वीकृति दी गई है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-09-july-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।09 JULY।।दीपक प्रकाश अब BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में।।निर्माण के एक महीने में ही जर्जर हुई सड़क।।सहायक अध्यापकों की नई परेशानी।।बदहाल धनबाद सदर अस्पताल।।अग्निपथ योजनाः युवा बीच में छोड़ रहे ट्रेनिंग!।।समेत कई अहम खबरें।।

इस मद में खर्च होगी इतनी राशि

-भवन निर्माण: 126389662.44 -बिजली कार्य: 37836861.51 -प्लम्बिंग व अग्निशमन: 14046457.26 -साइट डेवलपमेंट: 15729128 -सेप्टिक टैंक(4): 801284 -रेन वाटर हार्वेस्टिंग(2): 421717 -डीप बोरिंग (2): 547423 [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही