Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएसएफ ने पिंजरापोल गोशाला परिसर में लगाया नि:शुल्क मेडिकल कैंप

Hazaribagh : सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप हजारीबाग की ओर से दारू प्रखंड के सीतागढ़ा स्थित पिंजरापोल गोशाला परिसर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली के निर्देशानुसार `आजादी का अमृत महोत्सव` कार्यक्रम की शृंखलाबद्ध कड़ी के अंतर्गत मेरू कैंप के महानिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा के नेतृत्व में इसका आयोजन क‍िया गया. बीएसएफ मेरू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार और रमेश मांझी ने चिकित्सा शिविर में आए रोगियों की जांच की और परामर्श द‍िया. इस शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं रक्तचाप आदि की भी जांच की गई. कैंप में काफी संख्या में पहुंचकर लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई. इनमें वृद्ध सबसे अधिक थे. उनमें वृद्धावस्था के आम रोग जैसे मधुमेह, कुपोषण, विटामिन आदि की कमी थी. मेडिकल कैंप के दौरान जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई. महानिरीक्षक ने आमलोगों की जरूरतों को देखते हुए केंद्रीय पुलिस कैंटीन मेरू कैंप का स्टॅाल भी लगाया. जहां से ग्रामीणों ने दैनिक जरूरतों के सामान की खरीदारी भी की. मौके पर महानिरीक्षक ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल सामाजिक सेवा और अपने दायित्वों के निर्वहन में हमेशा आगे रहा है. प्रत्येक वर्ष सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप चुनिंदा गांवों को चिह्नित करने के बाद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता है, ताकि जरूरतमंदों को आवश्यक मदद दी जा सके. महानिरीक्षक ने ग्रामीणों को यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया और उनके सहयोग के प्रति आभार जताया. इस अवसर पर सीतागढ़ पंचायत के मुखिया इम्तियाज आलम, उप मुखिया अमित पासवान, सरपंच रवि कुमार, पंचायत प्रमुख सुभाष कुमार जनप्रतिनिधि के साथ-साथ पिंजरापोल गोशाला के प्रमुख मनोज ठाकुर भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/palamu-dmo-raids-bakoria-for-illegal-mining-seizes-stones-and-marbles/">अवैध

खनन को लेकर पलामू डीएमओ ने बकोर‍िया में की छापेमारी, जमा पत्‍थर और मार्बल जब्‍त  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही