Search

 
 
 

BSL ने दामोदर को किया गंदा, सीएम करें कानूनी कार्रवाई- सरयू

 
Ranchi: विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि दामोदर नदी को प्रदूषित करने के लिए बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) पर कानूनी कार्रवाई करें. उन्होंने बोकारो डीसी और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इसके लिए निर्देश देने की अपील सीएम से की. सरयू ने कहा कि दामोदर बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कुछ तस्वीरें भेजी है, जिसमें यह दिख रहा है कि बोकारो स्टील के तेजाब नाले से गंदा पानी दामोदर में गिर रहा है. इससे दामोदर का पानी लाल हो रहा है. सरयू राय ने कहा कि दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रयास के कारण दामोदर नदी का जल चार साल पहले औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त हो गया था. अब इसे नगरीय प्रदूषण से मुक्त करने का अभियान चल रहा है. इसे लेकर रामगढ़, फुसरो, चास, धनबाद में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए भारत सरकार ने निधि स्वीकृत कर दी है, लेकिन आश्चर्य है कि बोकारो स्टील प्लांट आज भी रह-रह कर अपना प्रदूषित पानी दो बड़े नालों के माध्यम से दामोदर में डाल देता है. अब तो बोकारो स्टील ने प्रदूषण की सारी हदें तोड़ दी है. मीलों तक दामोदर नद के जल को लाल कर दिया, जिस कारण नागरिक जल का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और मवेशियों एवं जलीय जीवों को भी नुकसान पहुंच रहा है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-25-jan-2024-jharkhand-news-updates-2/">शाम

की न्यूज डायरी।।25 JAN।।CRPF पर FIR कराना गलत- राज्यपाल।।गैंगस्टर विकास जेल ट्रांसफर मामला पहुंचा SC।।नीतीश के तेवर तल्ख,बढ़ी हलचल।।RSS,BJP नफरत और हिंसा फैला रहे-राहुल।।रामभक्तों ने दिल खोलकर किया दान।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही