New Delhi : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है. खबर है कि खुफिया विभाग ने दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी. जेड श्रेणी की सुरक्षा में दलाई लामा को 33 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे, जिनमें 12 कमांडो और 6 PSO शामिल हैं. 24 घंटे उन्हें सुरक्षा प्रदान की जायेगी. सुरक्षाकर्मियों में 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड होंगे, जो उनके आवास पर मौजूद रहेंगे. दलाई लामा 1959 में चीन के खिलाफ विद्रोह के असफल होने के बाद भारत आ गये थे. पिछले कई वर्षों से खुफिया रिपोर्टों में चीन समर्थित तत्वों सहित विभिन्न संस्थाओं से दलाई लामा के जीवन को संभावित खतरों के संकेत मिले हैं.
Union Home Ministry has granted Z-category Central Reserve Police Force security to Tibetan spiritual leader Dalai Lama across India: Sources
— ANI (@ANI) February">https://twitter.com/ANI/status/1889998116847517955?ref_src=twsrc%5Etfw">February
13, 2025
Leave a Comment