Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट 2022 : 80 लाख पीएम आवास योजना के मकान  बनेंगे, 400 वंदेभारत ट्रेनें,3.8 करोड़ आवास हर घर नल से... जल योजना से जुड़ेंगे

Advertisement
Advertisement
 NewDelhi :  केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने संसद में आज अपना चौथा बजट पेश कर दिया. इस क्रम में वित्तमंत्री  ने कई घोषणाएं की.  कहा कि अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किये जायेंगे. साथ ही 8 नयी रोपवे का निर्माण होगा. पीएम आवास योजना : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि 80 लाख पीएम आवास योजना के मकान बनाये जायेंगे. इसके लिए 48 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है. कहा कि शहरी क्षेत्रों में सस्ते मकान देने के उद्देश्य से काम करेंगे.  इसके अलावा 2022-23 में 3.8 करोड़ घरों को हर घर नल से जल योजना से जोड़ा जाएगा. इसके लिए 60,000 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं. सरकार ने अभी तक इस योजना के तहत 5.5 करोड़ घरों में स्वच्छ जल पहुंचाया है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-2022-23-30-percent-tax-on-cryptocurrencies-no-change-in-income-tax-slab-cut-in-corporate-tax/">बजट

2022-23 : क्रिप्टोकरेंसी पर 30 फीसदी टैक्स, इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं , कॉरपोरेट टैक्स में कटौती
75 डिजिटल बैंकिंग : वित्त मंत्री ने बताया कि 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट शुरू की जायेगी. डिजिटल पेमेंट के लिए पेमेंट प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए ध्यान दिया जायेगा. खेती में मदद करेगा ड्रोन, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा :   सीतारमन के अनुसार तकनीक का इस्तेमाल खेती में भी होगा. किसान ड्रोन का इस्तेमाल होगा. इससे फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेख, कीटनाशकों का छिड़काव किया जायेगा. राज्यों सरकारों को प्रोत्साहित किया जायेगा कि वे अपने सिलेबस मे फॉर्मिंग कोर्स को जोड़ें. गंगा कॉरिडोर (5 किमी चौड़े गलियारा) में नेचुरल फॉर्मिंग को बढ़ावा दिया जायेगा. वहीं, छोटे उद्योग (MSMEs) को credit guarantee scheme से मदद दी जायेगी. कहा गया कि रेलवे छोटे किसानों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए नए प्रोडक्ट और कुशल लॉजिस्टिक सर्विस तैयार करेगा. इसे भी पढ़ें : वित्त">https://lagatar.in/finance-minister-nirmala-sitharaman-presenting-the-budget-told-the-blueprint-of-25-years/">वित्त

मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट, बताया 25 साल का ब्लूप्रिंट
नॉर्थ ईस्ट के लिए विकास योजना लॉन्च होगी : वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि बजट 2022 में ऐलान किया गया है कि North East के विकास के लिए योजना लॉन्च होगी. इससे वहां के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा. नयी शिक्षा नीति पर फोकस : नयी शिक्षा नीति के तहत वन क्लास वन टीवी चैनल, पढ़ाई के लिए ई विद्या योजना. 200 चैनलों से पढ़ाई करायेंगे.  750 ई लैब्स बनेंगे. निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ.  एक क्लास एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जायेगा. इसके अलावा डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी.  मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू होगा. अगले तीन सालों में 400 वंदेभारत ट्रेनें : वित्त मंत्री सीतारमण  ने कहा कि  कि अगले तीन सालों में 400 नयी वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जायेंगी.  इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। साथ ही 8 नई रोपवे का निर्माण होगा. 16 लाख नौकरी पर फोकस :  केन्द्रीय बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा. आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जायेंगी. प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान तैयार :  वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान तैयार किया गया है. ये बजट डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देगा. NPA से निपटने के लिए बैड बैंक बनाया गया है. पीएम गति शक्ति में ग्रोथ के सात इंजन हैं. इसकी मदद से पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान से मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी मिलेगी. यही नहीं पीएम गति शक्ति से इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिलेगी. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही