Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसानों और युवाओं का है बजट : संजय पांडेय

Ranchi: झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को महागठबंधन सरकार द्वारा पेश वित्तीय वर्ष 2023- 2024 के बजट को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पांडेय ने सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह किसानों और युवाओं का बजट है. किसानों को सिंचाई कूप के माध्यम से खेती में सहूलियत मिलेगी. तालाबों से गाद हटाने और डीप बोरिंग से भी किसानों को ही लाभ मिलेगा. राज्य में नए डेयरी प्लांट, मिल्क पाउडर प्लांट व मिल्क प्रोडक्ट प्लान की स्थापना होने से रोजगार के अवसर खुलेंगे. सरकार दुग्ध उत्पादकों को भी प्रोत्साहित करने जा रही है. दो रुपये प्रति लीटर की दर से प्रोत्साहन राशि देने की शुरू हुई योजना को तीन रुपये कर दिया गया है. इससे दुग्ध उत्पादकों को फायदा होगा. स्कूलों में मातृभाषा में पढ़ाई शुरू करने से बच्चों का स्कूलों से जुड़ाव होगा. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/land-trader-shot-dead-in-tatisilwe-ranchi/">रांची

के टाटीसिलवे में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही