Ranchi : राज्य की हेमंत सरकार ने अपने बजट में वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिजली क्षेत्र में कोई अहम घोषणा नहीं की है. हालांकि ऊर्जा बजट में 7,769,10 करोड़ का बजटीय प्रबंध किया है. मगर कोई नयी घोषणा नहीं की गयी है. पुराने बजट में की गयी घोषणा को हु-ब-हू रख दिया गया है. पिछले बजट में भी टीवीएनएल की क्षमता में विस्तार और सामर्थ्य संवर्धन का प्रस्ताव रखा गया था, जो इस बार भी डाला गया है. इसमें केवल अतिरिक्त टीवीएनएल को आवंटित कोल ब्लॉक रजवार माइंस को शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है. नयी घोषणा में रूक्का डैम में फ्लोटिंग सोलर प्लांट के अलावे चांडिल में पीपीपी मोड पर प्लांट लगाने का प्रस्ताव लाया गया है. इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की योजना आरडीएसएस को बजट में दिखाया गया है. यह पूरी तरह से केंद्र की योजना है. इसे भी पढ़ें – विद्युत">https://lagatar.in/electricity-regulatory-commission-held-hearing-on-modalities-of-tariff-determination-regulation-2023/">विद्युत
नियामक आयोग ने मोडालिटिज ऑफ टैरिफ डिटरमिनेशन रेगुलेशन 2023 पर सुनवाई की [wpse_comments_template]
नियामक आयोग ने मोडालिटिज ऑफ टैरिफ डिटरमिनेशन रेगुलेशन 2023 पर सुनवाई की [wpse_comments_template]
Leave a Comment