Search

 
 
 

बजट सत्र 2023 : वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे पेश किया, विकास दर 6-6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान

 
NewDelhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (बजट सत्र 2023) संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने आत्मनिर्भर भारत, जनधन, GST, भ्रष्टाचार. सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद पर चरचा की .इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह युग निर्माण का अवसर है. हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गुलामी की मानसिकता से आजादी दिला रहा है. आज राजपथ कर्तव्य पथ बन गया है. इसे भी पढ़ें : IMF">https://lagatar.in/imf-report-inflation-rate-is-expected-to-come-down-to-4-percent-in-2024-and-5-percent-in-the-next-financial-year/">IMF

की रिपोर्ट, अगले वित्त वर्ष महंगाई दर 5 फीसदी और 2024 में घटकर 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद

2022-23 में आर्थिक विकास दर 7 फीसदी  

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में आर्थिक सर्वे पेश किया. आर्थिक सर्वे में 2023-24 में विकास दर 6-6.8% तक रहने का अनुमान जताया गया है. आर्थिक सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि साल 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7 फीसदी रहेगी. इसे भी पढ़ें :  बजट">https://lagatar.in/budget-session-2023-self-reliant-india-jan-dhan-gst-corruption-in-president-murmus-address-surgical-strike-discussion-on-terrorism/">बजट

सत्र 2023  : राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत, जनधन, GST, भ्रष्टाचार, सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370, आतंकवाद पर चर्चा

कल संसद में बजट 2023-24 पेश किया जायेगा 

बता दें कि पिछले वर्ष जब 2021-22 के लिए आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश की गयी थी, तब 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 8 से 8.5 फीसदी के दर से विकास करने का अनुमान जताया गया था. वित्त मंत्री द्वारा आर्थिक सर्वे पेश किये जाने के बाद लोकसभा कल 11 बजे तक स्थगित कर दी गयी.  जान लें कि कल संसद में बजट 2023-24 पेश किया जायेगा. इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला अभिभाषण है. यह नारी सम्मान का मौका है. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने विपक्ष के सांसदों से अपील की कि सत्र में तकरार भी रहेगी, लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही