Search

 
 
 

बजट सत्र 2025, 31 जनवरी से चार अप्रैल तक, सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करेंगी

 
NewDelhi : बजट सत्र 2025, 31 जनवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा. यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज शनिवार को दी. किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. केंद्रीय बजट 2025-26 1 फरवरी, 2025 को लोकसभा में पेश किया जायेगा.

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार अपना आठवां बजट पेश करने वाली हैं. 31 जनवरी को लोकसभा और राज्ययसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा..इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा. एक फरवरी को सीतारमण बजट पेश करेगी.

बजट सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी

जानकारी के अमुसार बजट सत्र के पहले भाग में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक नौ बैठकें होंगी. प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. इसके अलावा सीतारमण बजट पर चर्चा का जवाब देंगी. इसके बाद संसद बजट प्रस्तावों की जांच के लिए अवकाश घोषित हो जायेगा. विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा करने तथा बजटीय प्रक्रिया पूरी करने को लेकर 10 मार्च से फिर बैठक होगी. बजट सत्र 4 अप्रैल को समाप्त होगा. पूरे बजट सत्र में 27 बैठकों का आयोजन होगा.

हेल्थ, इंश्योीरेंस, स्टूटडेंट्स, रेलवे के लिए  कुछ अच्छी घोषणा हो सकती है

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार के बजट से आम आदमी को बड़ी राहत मिल सकती है. चर्चा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में टैक्सि स्लैब में बदलाव कर सकती हैं. नयी टैक्स व्यवस्था के तहत कुछ छूट भी दी जा सकती है. कहा जा रहा है कि हेल्थ, इंश्योीरेंस, स्टूटडेंट्स, रेलवे और अन्य सेक्टर्स के लिए भी कुछ अच्छी घोषणा हो सकती है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही