संसदीय कार्यमंत्री बोले, राज्य में है बेहतर कानून व्यवस्था Ranchi : झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 20वें और अंतिम दिन (गुरुवार) की पहली पाली हंगामेदार रही. दिन के 11 बजकर 06 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने अनिल टाइगर की हत्या का मामला उठाया. इसके बाद भाजपा विधायक वेल में घुस गये. सीपी सिंह ने स्पीकर से कहा कि हत्यारी सरकार को संरक्षण देना बंद करें. इस बीच मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि अपराध की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है. क्या कारण है कि विधि व्यवस्था बिगाड़ने के लिए उत्तेजक कार्रवाई की जा रही है. ये राज्य सबका है. अकले इनका नहीं है. राज्य के नागरिकों को आपस में लड़वाकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं. राज्य को इनके हवाले नहीं किया जा सकता. इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक व मंत्री भी वेल में आ गये. हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजकर 55 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
बजट सत्र : सदन में बोले बाबूलाल, थाना को वसूली के लिए दिया गया है टारगेट
Last Updated: Mar 27, 2025 12:00 AM (IST)