Search

 
 
 

बजट सत्र : चौथे दिन पांकी घटना पर बीजेपी विधायकों ने किया प्रदर्शन, मांगा सीएम का इस्तीफा

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. एक सुर में विपक्षी विधायकों ने हेमंत सरकार से इस्तीफे की मांग की. भाजपा विधायकों ने भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति और पांकी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया. पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने होली पर्व के मद्देनजर पांकी क्षेत्र में लगे धारा 144 को हटाने की मांग की. मेहता ने कहा कि सरकार तुष्टीकरण की नीति बंद करे. सिमरिया विधायक किसुन दास ने वीरेंद्र राम जैसे लोगों को संरक्षण देना बंद करने की मांग सरकार से की और कहा कि ऐसे कई बीरेंद्र राम अभी भी सरकार के लिए काम कर रहे हैं. वहीं निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने धनबाद और जामताड़ा को जोड़ने वाले बारबेंदिया पुल के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग की. https://www.youtube.com/watch?v=rnIkpxkrlXM

इसे भी पढ़ें - प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishore-attacked-the-chief-minister-and-deputy-chief-minister-of-bihar-raised-questions-on-not-giving-employment/">प्रशांत

किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पर बोला हमला, रोजगार नहीं देने पर उठाये सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही