Ranchi : झारखंड विधान सभा के बजट सत्र के 13वें दिन विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने नियोजन नीति को लेकर धरना प्रदर्शन किया. भाजपा विधायकों ने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति के नाम पर हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ क्रूर मजाक किया है. उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले मुख्यमंत्री इस्तीफा दें. राज्य में जल्द नियोजन नीति लागू की जाये.
बजट सत्र : नियोजन नीति को लेकर BJP विधायकों का धरना, सीएम से इस्तीफा देने की मांग
Last Updated: Mar 20, 2023 12:00 AM (IST)