Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन भाजपा ने सदन के बाहर सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और आईएएस राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक हेमंत सोरेन के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे थे. भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि यह ऐसी सरकार है, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित कई अन्य अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि आईएएस राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करना होगा. वहीं भाजपा विधायक नारायण दास विधानसभा के मुख्य द्वार पर देवघर प्रक्षेत्र के लखराज प्रकृति वाले जमीन का रजिस्ट्रेशन और हस्तांतरण करने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. https://www.youtube.com/watch?v=EaQYpJOhSU8
दूसरी ओर देवघर में लखराज जमीन के हस्तांतरण और निबंधन की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर देवघर विधायक नारायण दास ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया. उनका कहना था कि देवघर विधानसभा क्षेत्र के बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आसपास समेत विभिन्न जगहों पर लेखराज प्रकृति वाली जमीन अवस्थित है. जमीन की प्रकृति पूर्व के राजा महाराजाओं के द्वारा अपने पुरोहितों के लिए दी जाती थी, जिसका पहले हस्तांतरण और निबंधन हुआ करता था. लेकिन पिछले कुछ सालों से इस प्रकृति वाली जमीन का हस्तांतरण और निबंधन के साथ-साथ विभिन्न विहित प्रक्रियाओं को बंद कर दिया गया है. इसके विरोध में देवघर में आंदोलन जारी है और पिछले 3 दिनों से पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और नारायण दास उन्हीं के समर्थन पर यहां धरना दे रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं लेती है, तो वह पीआईएल करेंगे. इसे भी पढ़ें - रिच">https://lagatar.in/rich-dad-poor-dads-authors-advice-two-banks-are-collapsed-now-more-will-collapse-buy-gsbc/">रिच
डैड पुअर डैड के लेखक की सलाह, अभी दो बैंक डूबे हैं…और भी डूबेंगे…, G,S,BC खरीदो [wpse_comments_template]
बजट सत्र : विधानसभा के मुख्य द्वार पर भाजपा का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

Leave a Comment