Ranchi : कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत सदन में चीक-बड़ाईक समाज की परेशानी उठायी. उन्होंने कहा कि खतियानी त्रुटि के कारण चीक-बड़ाईक समाज को प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो रही है. इसके लिए उच्च स्तरीय कमेटी बने. इसपर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रमाण पत्र निर्गत करने में सरलीकरण करने की जरूरत है. नये सर्टिफिकेट निर्गत करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. इसपर विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने कहा कि धर्म के आधार पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत हो रहा है. आवेदक से पैसे लेकर प्रमाण पत्र की अनुशंसा की जाती है. [wpse_comments_template]
बजट सत्र : खतियानी त्रुटि के कारण चीक-बड़ाईक समाज को प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी-शिल्पी
Last Updated: Mar 21, 2023 12:00 AM (IST)