Ranchi: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को बजट सत्र के दौरान जिगा सोसारण होरो ने सिसई में पॉलिटेक्नीक कॉलेज के पढ़ाई शुरू करने का मामला उठाया. कहा कि सिसई में पॉलिटेक्निक कॉलेज का भवन तैयार है. कब से पढ़ाई शुरू होगी. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि वहां प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई है. एआइसीटीइ से मान्यता मिलने के बाद पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी. इस पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार है, जबकि केंद्र में विपक्ष की सरकार. विपक्ष पर भी इसकी जवाबदेही है. राज्य सरकार अपनी तरफ से लगातार इस विषय पर काम कर रही है. भारत सरकार से पत्राचार भी किया गया है. विपक्ष भी इस पर पहल करे और भारत सरकार से बात करे.
छत्तीसगढ़ एसीबी ने IAS विनय चौबै और गजेंद्र सिंह पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी
एआइसीटीइ एक स्वतंत्र एजेंसी हैः बाबूलाल
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एआइसीटीइ एक स्वतंत्र एजेंसी है. आपने वहां कोई प्रयास ही नहीं किया. पूरे राज्य में पॉलिटेक्निक भवन तैयार है. पूरे राज्य में प्रभारी प्राचार्य से ही काम चल रहा है. सीरियसली प्रयास करने की जरूरत है. जहां सहयोग की जरूरत होगी वहां करेंगे. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि यूजीसी भी स्वतंत्र संस्था है. लेकिन हर काम में बाधा होती है. पूरी प्रति नेता प्रतिपक्ष को उपलब्ध करा देंगे. इसे भी पढ़ें -BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-chhattisgarh-acb-seeks-permission-to-prosecute-ias-vinay-chaubey-and-gajendra-singh/">BREAKING:छत्तीसगढ़ एसीबी ने IAS विनय चौबै और गजेंद्र सिंह पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी
Leave a Comment