Search

बजट सत्र : इरफान ने उठाया 108 एंबुलेंस योजना का मुद्दा, बन्ना गुप्ता ने दिया जवाब

Ranchi : सदन में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस योजना को लेकर सवाल उठाया. इरफान ने कहा कि इससे मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. सरकार 108 योजना को रद्द कर के नई व्यवस्था शुरू करे. इसपर सरकार की ओर से जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में 337 एंबुलेंस की सेवा 108 के माध्यम से दी जा रही है. एंबुलेंस जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों में भी भेजे जाते हैं. 2021-22 में 175 बाइक एंबुलेंस स्वीकृत हैं. उनका क्रय प्रक्रियाधीन है. सरकार के जवाब के बाद विधायक अमर बाउरी और भानु प्रताप शाही ने भी 108 एंबुलेंस की खामियों को उठाया. इसपर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी खामियों को दूर कर लिया जाएगा. https://www.youtube.com/watch?v=EaQYpJOhSU8

इसे भी पढ़ें -जेपी">https://lagatar.in/jp-nadda-attacked-rahul-said-he-has-become-a-permanent-part-of-the-toolkit-working-against-india/">जेपी

नड्डा हुए राहुल पर हमलावर, कहा, वे भारत के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गये हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp