Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट सत्रः सदन में उठा प्रदूषण का मुद्दा, सरयू ने कहा - प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फैला रहा है भ्रम

खास बातें दोषियों को ही जांच कमेटी में कर दिया शामिल Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सरयू राय ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया. कहा कि बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड के फ्लाइ एश से छह पौंड(तालाब) भर गए हैं. अब फ्लाई एश गरगा नदी से होकर दामोदर नदी में गिर रहा है. इस पर सरयू राय ने कहा कि सदन की समिति बनाई जाए, जो स्थल निरीक्षण कर रिर्पोट सौंपेंगी. इस पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रताप ने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है. एक सप्ताह के अंदर रिर्पोट सौंपेंगी. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-former-dc-chavi-ranjans-criminal-writ-now-after-two-weeks/">लैंड

स्कैम : पूर्व DC छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर अब दो सप्ताह बाद सुनवाई

दोषियों को ही कमेटी में किया गया है शामिलः सरयू

सरयू राय ने कहा कि जो कमेटी बनाई गई है, उस कमेटी में दोषिय़ों को ही शामिल किया गया है. जो लोग बीपीएससीएल से 73 लाख 32 हजार 31 रुपए वसूल नहीं सके, उन्हें ही कमेटी में शामिल किया गया है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भ्रम फैला रहा है. मंत्री सदन में गलत बयान दे रहे हैं. इस पर मंत्री ने कहा कि अगर गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई होगी. यह कार्रवाई चलते सत्र में ही की जाएगी.

सिमडेगा को पर्यटक नगरी घोषित करने की मांग

भूषण बाड़ा ने सिमडेगा को पर्यटक नगरी घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि रामरेखा धाम, केला घाघ, बसंतपुर, अरगोड़ा और क्रुस टोंगरी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए. इस पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रताप ने बताया कि इसके लिए 18 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है. पर्यटक स्थल के विकास के लिए पर्यटन निदेशालय भी तैयार है. जल्द ही इस पर काम शुरू होगा. भूषण बाड़ा ने पर्यटन नीति बनाने की मांग की.

26001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति की कार्रवाही की जा रही हैः रामदास

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में 26001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है. अनुशंसा प्राप्त होने के बाद छात्र शिक्षख अनुपात में पदस्थापन की कार्रवाई की जाएगी. वहीं 17786 पदों के खिलाफ 13923 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति कर ली गई है. वे सदन ने राज सिन्हा के सवाल का जवाब दे रहे थे. राज सिन्हा ने पूछा कि 8353 स्कूलों में सिर्फ एक-एक शिक्षक ही हैं. जबकि इन स्कूलों में छात्रों की संख्या 4.10 लाख है. 199 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हुआ है. इस स्कूलों में 398 शिक्षक कार्यरत हैं.

शिक्षकों का ट्रांसफर करने से स्कूल ही बंद हो जाएंगेः रामदास

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने राज सिन्हा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की संख्या घटती ही जा रही है. इसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाया गया है. इस अभियान के तहत शिक्षक गांवों में जाकर बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करते हैं. अगर शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया जाए तो स्कूल ही बंद हो जाएगा. प्रदीप यादव ने कहा कि शिक्षा को प्रभावी बनाते हुए शैक्षणिक महौल बनाने पर जोर दिया जाए.

प्रोक्योरमेंट पॉलिसी का नहीं किया जा रहा है पालनः राज सिन्हा

राज सिन्हा ने कहा कि पिछले एक साल में मध्यम उद्योग में वृद्धि हुई है. लेकिन 34 हजार सूक्ष्म और लघु उद्योग में रोजगार में कमी आई है. प्रोक्योरमेंट पॉलिसी का पालन नहीं हो रहा है. इस पॉलिसी के तहत सरकार द्वारा छोटे उद्योग से 25 फीसदी माल खरीदने का प्रावधान है. राज सिन्हा ने यह भी पूछा कि जियाडा ने जितनी भूमि उपलब्ध कराई है, उसमें कितने लघु और सूक्षम उद्योग चल रहे हैं. इस पर उद्योग मंत्री संजय सिंह यादव ने कहा कि पूरे राज्य में छोटे उद्यमियों को सरकार बढ़ावा देगी. आवश्यकता होगी तो प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में भी परिवर्तन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -किसी">https://lagatar.in/calling-someone-mian-and-pakistani-is-wrong-but-not-a-crime-supreme-court/">किसी

को मियां और पाकिस्तानी कहना गलत, पर यह अपराध नहीं : सुप्रीम कोर्ट

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही