Ranchi : झारखंड विधानसभा में आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा गूंजा. बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि रांची और बोकारो में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है. रांची में हर दिन 300 मरीज डॉग बाइट सेंटर पहुंच रहे हैं. माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि कुत्तों के काटने से मौत पर मुआवजा का प्रावधान झारखंड में भी हो. विधायक मथुरा महतो ने कहा कि यह भी व्यवस्था हो की कुत्तों को पकड़ कर दूसरे जिलों में ना छोड़ा जाए. कुत्ते बोकारो से पकड़े जाते हैं और धनबाद में छोड़े जाते हैं. हमलोग पहले हाथी से परेशान थे और अब कुत्तों से. विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में भी 4, 5 आवारा कुत्ते हैं. जब वो सुबह सवाल डालने आती हैं तो डर लगता है. वहीं बिरंची ने कहा कि अगर सरकार के पास आवारा कुत्तों से निपटने की व्यवस्था नहीं है, तो नागालैंड से लोगों को बुला लें. इसे भी पढ़ें - CBSE">https://lagatar.in/cbse-issues-alert-regarding-fake-news-of-paper-leak-on-social-media/">CBSE
ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक की झूठी खबर को लेकर जारी किया अलर्ट [wpse_comments_template]
बजट सत्र : झारखंड के विधायक आवारा कुत्तों से परेशान, सदन में गूंजा मुद्दा

Leave a Comment