Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट सत्र : बहंगी लेकर विधानसभा पहुंचे लोबिन, कहा- हेमंत सरकार हमारी नहीं सुनती

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम अपनी ही सरकार पर हमलावर दिखे. लोबिन हेंब्रन बहंगी लेकर विधानसभा परिसर में पहुंचे और हेमंत सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया. विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार उनकी नहीं सुनते. जनता को यह सरकार भरमा रही है. जल, जंगल जमीन के नाम पर सत्ता में आयी हेमंत सरकार में इसी का दोहन हो रहा है. स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनायी गई. युवाओं को झांसे में रखा जा रहा है. पैसा कानून का उल्लंघन हो रहा है. 1932 आधारित स्थानीय नीति के नाम पर हेमंत सरकार ने युवाओं को झुनझुना थमने का काम किया है. कही कोई काम नहीं हो रहा है. यह पूछे जाने पर की आप तो अकेले हैं , जवाब में कहा कि हम तो एकला चले हैं, हमारा कारवां बढ़ता जायेगा. इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-session-bjp-protested-regarding-the-planning-policy-said-cm-who-ruined-the-future-of-the-youth-should-resign/">बजट

सत्र : BJP ने नियोजन नीति को लेकर किया प्रदर्शन, कहा- युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले सीएम दें इस्तीफा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही