Search

 
 
 

बजट सत्र : लोकसभा-राज्यसभा स्थगित, अडाणी मामले में JPC के गठन की मांग को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा

 
NewDelhi : आज बुधवार को भी विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. उधर आज राज्यसभा की बैठक भी शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गयी. यहां अडाणी प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया. इसे भी पढ़ें : जो">https://lagatar.in/trump-lashed-out-to-joe-biden-said-i-am-innocent-a-conspiracy-is-being-hatched-to-stop-me-from-contesting-presidential-election/">जो

बाइडन, न्यायाधीश पर बरसे ट्रंप, कहा, मैं निर्दोष हूं, राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश रची जा रही है

विपक्षी दलों के सदस्यों ने आगे की रणनीति पर  चर्चा की

इससे पहले कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद के बजट सत्र में आगे की रणनीति पर आज चर्चा की. सूत्रों का कहना है कि विपक्षी सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के विषय पर चर्चा करने और अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग जारी रखने का निर्णय किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही