Search

बजट सत्र : मंत्री मिथिलेश ने सदन में मेहता को समझाया कि आटा चक्की कैसे है खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता को सदन में समझाया कि आटा चक्की कैसे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की श्रेणी में आता है. मंत्री ने कहा कि आटा चक्की में आटा, चोकर और मैदा को अलग करते हैं. यही काम तो फूड प्रोसेसिंग यूनिट में होता है. विधायक ने तारांकित प्रश्न में पूछा था कि पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में कोई भी निर्माण या खाद्य और चारा प्रसंस्करण उद्योग नहीं है. निर्माण उद्योग या प्रसंस्करण उद्योग के नहीं होने के कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और लोग हर साल बड़ी संख्या में दूसरे राज्य में पलायन करते हैं. इसके जवाब में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि वहां 12 छोटे यूनिट हैं, जहां खाद्य प्रसंस्करण होता है. उन्होंने 12 आटा चक्की के नाम भी विधायक को गिनाए. मंत्री ने कहा कि बड़े उद्योग के लिए निवेशकों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है. अगर निवेशक आते हैं तो सरकार औद्योगिक इकाई लगाने में मदद करेगी. इसपर विधायक ने कहा कि मंत्री उन्हें दिग्भ्रमित कर रहे हैं, आटा चक्की खाद्य प्रसंस्करण में नहीं आता है. इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-session-government-will-take-a-decision-as-soon-as-report-committee-on-teachers-without-funds-comes/">बजट

सत्र : वित्त रहित शिक्षकों पर कमिटी की रिपोर्ट आते ही निर्णय लेगी सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp